कांग्रेस-रालोद समेत 16 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
बुलंदशहर। विकास के नाम पर सदर सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा ने बाजी मारी है। हालांकि वोटों का धुव्रीकरण भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी को 88645 वोट मिले। जो उपचुनाव में एक लहर ही साबित हुई। वहीं, भाजपा और बसपा प्रत्याशी को छोड़ दें तो बाकि सभी 16 प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई। जीत का दावा करने वाले रालोद और कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा लहर में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। कई प्रत्याशियों को तो एक प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं।
विधानसभा चुनाव में जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 20 फीसदी वोट प्राप्त करना जरूरी होता है। बसपा प्रत्याशी 33 फीसदी मत पाकर जहां दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कम मत मिलने पर 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। उपचुनाव के प्रचार में सभी प्रत्याशियों ने जीत के दावे किए थे, लेकिन मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के दावे की पोल खुल गई और वो अपनी जमानत भी जब्त होने से बचा नहीं सके।
-------
प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या
प्रत्याशी पार्टी मतों की संख्या प्रतिशत
उषा सिरोही भाजपा 88645 43.74
मोहम्मद यूनुस बसपा 66943 33
मोहम्मद यामीन आसपा 13530 6.6
सुशील चौधरी कांग्रेस 10319 5
प्रवीण कुमार सिंह सपा-रालोद 7286 3.5
दिलशाद अहमद एआईएमआईएम 4757 2.3
पृथ्वीराज सिंह राष्ट्रीय जनलोक पार्टी 2944 1.4
उर्मिला राजपूत राष्ट्रीय क्रांति पार्टी 1898 0.93
गीता रानी शर्मा निर्दलीय 803 0.39
राहुल कुमार निर्दलीय 776 0.38
सुमन लोधी निर्दलीय 730 0.36
योगेंद्र शंकर शर्मा एनसीपी 730 0.36
धर्मेंद्र कुमार पीपीआईडी 536 0.26
आशीष कुमार राष्ट्रीय जन नायक पार्टी 395 0.19
राहुल भाटी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी 319 0.57
मोहम्मद युनुस निर्दलीय 283 0.13
महमूद हसन लोकदल 279 0.13
संजीव कुमार निर्दलीय 199 0.09
नोटा 980 0.48