फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 16 घंटे में तीसरी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 16 घंटे में तीसरी वारदात
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाशों ने मंगलवार सुबह एक महिला से कंगन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। 16 घंटे में ताबड़तोड़ तीसरी वारदात से खौफजदा रेजिडेंट ने हंगामा कर दिया। घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद भी बदमाशों का सुराग न लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपार्टमेंट में पुलिस तैनात करने के साथ-साथ सुरक्षा के अन्य इंतजामों के लिए आवास विकास परिषद के अधिकारियों से भी वार्ता की।
गौरतलब है कि गत तीन और पांच अगस्त को चोरों ने गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों से लाखों रुपये का माल साफ कर दिया था। गुस्साए रेजिडेंट्स ने तीन दिन में चोरी की तीन घटनाओं को लेकर हंगामा किया था। उक्त मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपार्टमेंट के वाई-2 टावर की 14वीं मंजिल पर रहने वाले शिव कुमार सिंगला के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी। बालकनी में कपड़े सुखाने गईं उनकी पत्नी नीशू ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई थी लेकिन रात 9 बजे बदमाशों ने फिर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर गौरव त्यागी के फ्लैट में लूटपाट का प्रयास किया था। उनकी पत्नी स्वाति त्यागी के शोर मचाने पर बदमाश खिड़की पर चाकू से वार कर फरार हो गए थे। रेजिडेंट्स और पुलिस ने घंटों कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

दिन निकलते ही महिला से कंगन लूटने की कोशिश : दहशत के चलते रेजिडेंट्स रात भर जागते रहे। बदमाशों का खौफ जेहन से उतरा भी नहीं था कि मंगलवार सुबह सात बजते ही बदमाशों ने फिर से स्वाति त्यागी से कंगन लूटने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह चोटिल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर स्वाति त्यागी के पति गौरव त्यागी के अलावा सोसायटी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और एक बार फिर सर्च अभियान चलाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन घंटों कांबिंग के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चला।
लोग बोले, सुरक्षा नहीं मिली तो छोड़नी पड़ेगी सोसायटी : सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। इससे पहले भी कई वारदातें हुई हैं। पुलिस द्वारा सोसायटी को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बावजूद इसके आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उनका कहना है कि बढ़ती वारदातों को देखते हुए वह सोसायटी छोड़ने के लिए सोचने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

दिन भर रहा अफसरों का जमावड़ा, पुलिस तैनात : रेजिडेंट्स के हंगामे के बाद विजयनगर पुलिस के अलावा सीओ फर्स्ट डॉ. राकेश कुमार मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने रेजिडेंट्स को सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने अपार्टमेंट में पुलिस तैनात करने के निर्देश देते हुए अपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल बढ़ाने व सुरक्षा के मद्देनजर अन्य कदम उठाने को लेकर आवास विकास के अधिकारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें