उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते 18 जुलाई को बादल फटने के बाद भूस्खलन और पानी के बहाव की चपेट में आने से लापता हुए युवक का शव गाजियाबाद एनडीआरएफ बटालियन की टीम ने बरामद कर लिया है। शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। एनडीआरएफ का यह सर्च ऑपरेशन घटना के बाद 18 जुलाई से लगातार जारी था।