फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली

Thu, 16 Mar 2023 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर)

सार

राहगीरों और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
modinagar accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटजन पलीता के समीप दिल्ली की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार रात बिजनौर के नजीबाबाद से कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस से दिल्ली जा रहे थे। बस जैसे ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव भटजन पलीता के समीप पहुंची तभी उसका एक्सेल टूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके में अनबन, सौतन, पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों और एक्सप्रेसवे की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर स्थित रामागढी पार्क के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रामागधी पार्क के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे युवक की तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे का प्रत्यक्षदर्शी दीनागड़ी निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें