प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन(भानु) का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को गंगागढ गांव जाकर अफगानिस्तान में फंसे मुकेश के परिजनों से मिला। उन्होंने विदेश मंत्रालय, कमिश्नर मेरठ तथा जिलाधिकारी व एसएसपी बुलंदशहर से फोन पर बात कर मुकेश की जल्द सकुशल वापसी के बारे में वार्ता की। वाट्सएप व ट्यूटर के जरिए भी सारी जानकारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने मुकेश के परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में पूरी किसान यूनियन उनके साथ खड़ी है।
किसान नेताओं ने कॉल कर पूछा कुशल क्षेम
किसान नेताओं ने परिजनों से मुकेश का फोन नंबर लेकर वीडियो कॉल कर कुशल क्षेम पूछा तथा उनके पते के बारे में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में मेरठ मंडल प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, मेरठ मंडल महामंत्री मनीषा सिंह, महामंत्री विनीत कुमार, जिला मंत्री इंद्रेश ठाकुर, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
अफगानिस्तान में फंसे मुकेश और सतपाल को भारत वापस लाने के लिए प्रदेश के गृहमंत्रालय को पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन परिजनों की हरसंभव मदद कर रहा है।
डॉ प्रशांत भारती, एडीएम प्रशासन बुलंदशहर