फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बन गई फिल्म': रील बनाने के लिए बाइक चलाते-चलाते पी रहा था बीयर, कटा 31 हजार का चालान और पहुंचा हवालात

Sat, 21 Jan 2023 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, बिना प्रशासन की आज्ञा लिए स्पीड ट्रायल करने के लिए 31 हजार का चालान लगाया है।
विज्ञापन
रील बनाने के चक्कर में पहुंचा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक शख्स को रील बनाने का शौक बहुत ही महंगा पड़ा और अब वह न सिर्फ पुलिस की गिरफ्त में है बल्कि उसे अपनी जेबें भी ढीली करनी होंगी। दरअसल बुलेट बाइक पर बैठकर बीयर पीते हुए रील बनाने का एक वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक चलाते हुए बीयर पीते हुए एक युवक नजर आ रहा है जिसका वीडियो उसका ही कोई साथी शूट कर रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 31 हजार का चालान किया है।

ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, बिना प्रशासन की आज्ञा लिए स्पीड ट्रायल करने के लिए 31 हजार का चालान लगाया है। इसके साथ ही मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक असालतपुर जाटव बस्ती निवासी अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति की है और बाइक चालक नूरपुर निवासी अनुज पुत्र सुरेंद्र कुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें