फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पत्नी से झगड़े में निर्दयी बना पिता, मासूम बेटियों की गर्दन काटी, फिर खुद को भी किया घायल

Thu, 24 Mar 2022 04:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वारदात में घायल हुई 5 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों बच्चियों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लोनी में एक पिता ने अपनी दो बेटियों पर किया चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके से गुरुवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार थाना लोनी बॉर्डर के टीला शाहबाजपुर गांव में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की गरदन काटकर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद से छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सतवीर ने अपनी 5 वर्षीय और 11 वर्षीय बेटी की गर्दन पर चाकू से किया वार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया। यह घटना उसने पत्नी से झगड़े के बाद अंजाम दी। उसका काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने बच्चियों पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया था।

क्षेत्राधिकारी लोनी, रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी सतवीर ने अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया था। वारदात में घायल हुई 5 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों बच्चियों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें