दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद, एक्यूआई पहुंचा 320
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित और देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। देश में सबसे प्रदूषित मुरादाबाद रहा। यहां पर एक्यूआई 337 रहा।
शहर के मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखें तो लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 368 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 368 दर्ज हुआ। जबकि पीएम 2.5 का स्तर मानकों से पांच गुना अधिक 319 रहा। संजय नगर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 339 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर मानकों से तीन गुना अधिक 339 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर मानकों से चार गुना अधिक 266 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां पर एक्यूआई आरेंज जोन में दर्ज किया गया। वसुंधरा में एक्यूआई मानकों से ढाई गुना अधिक 252 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 248 और 252 रहा। इंदिरापुरम का प्रदूषण स्तर तकनीकी कारणों के चलते दर्ज नहीं हुआ।