एक्यूआई घटा फिर भी देश में
चौथा प्रदूषित शहर गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद का एक्यूआई बृहस्पतिवार को 400 से नीचे आ गया, इसके बाद भी शहर का प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 377 दर्ज किया गया, जबकि यह बुधवार को 424 था। गाजियाबाद देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश में सबसे प्रदूषित शहर कानपुर रहा। यहां पर एक्यूआई 430 दर्ज किया गया।
प्रदूषण स्तर में बृहस्पतिवार को कमी देखी गई। हालांकि यह अभी भी मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक है। लोनी का एक्यूआई 399 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर 382 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 399 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 371 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 290 और 371 रहा। संजय नगर का एक्यूआई 389 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 369 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 389 रहा। गाजियाबाद शहर में सबसे कम एक्यूआई वसुंधरा का रहा। यहां पर एक्यूआई 349 रहा। यहां पर पीएम दस भी सबसे कम 268 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 349 दर्ज किया गया।