फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा गुस्सा?: पत्नी से झगड़े के बाद सब्जी विक्रेता ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

Tue, 07 Feb 2023 08:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी साहिबाबाद कार्यवाहक भास्कर वर्मा का कहना है कि थाने पर सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी की गई है। परिवार की तरफ से अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लाजपत नगर बी ब्लॉक में सोमवार रात सब्जी विक्रेता प्रदीप ने पत्नी से झगड़े के बाद गुस्सा होकर तेजाब पी लिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


लाजपत नगर में शनि चौक पर प्रदीप कुमार सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार रात वह ठेली लगाकर घर आया था। इस बीच उसकी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने गुस्से में घर में रखा तेजाब पी कर जान देने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। वहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद कार्यवाहक भास्कर वर्मा का कहना है कि थाने पर सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी की गई है। परिवार की तरफ से अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें