फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IVF भी फेल: पत्नी नहीं हुई गर्भवती तो बौखलाए पति ने उठा लिया ये कदम, अस्पताल से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Tue, 07 Feb 2023 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामले में प्रबंधक ने इरफान और उसके दो साथियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक से इलाज में लापरवाही हुई तो एक व्यक्ति ने नेहरू नगर स्थित एक अस्पताल के प्रबंधक को धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन


प्रबंधक का कहना है कि आईवीएफ के फायदे और नुकसान समझाए गए थे। उसकी सहमति के बाद ही उपचार किया गया। उसकी पत्नी गर्भवती नहीं हुई तो उनसे रुपये की मांग कर धमकी दी। मामले में प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की है।

प्रबंधक अमित झा का कहना है कि उनके पास मुरादनगर से इरफान नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर आया और आईवीएफ तकनीक से गर्भवती होने के बारे में जानकारी ली। उसे बताया गया था कि कई बार इस तकनीक से परिणाम शत प्रतिशत नहीं होते लेकिन उसने सहमति जताते हुए उपचार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद उसकी पत्नी गर्भवती नहीं हुई तो उसने सीएमओ और कोर्ट में शिकायत की। जहां जांच के बाद शिकायत निरस्त कर दी गई। आरोप है कि अब वह अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और अस्पताल में आकर धमकी देकर 10 लाख रुपये नहीं देने पर मारने की धमकी दी है।

मामले में प्रबंधक ने इरफान और उसके दो साथियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें