फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी आबादी वाले इलाकों में थमा संक्रमण, पॉश इलाकों में ज्यादा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घनी आबादी वाले इलाकों में थमा संक्रमण, पॉश इलाकों में ज्यादा केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। आंशिक लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। बीते 15 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या में ढाई से तीन हजार की कमी आई है। मई के पहले सप्ताह में छह हजार सक्रिय मरीज थे, जिनकी संख्या घटकर अब तीन हजार के आसपास रह गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी तेजी से कम होने की संभावना है लेकिन पॉश इलाकों में अभी तक संक्रमण की रफ्तार थमती दिखाई नहीं दे रही है। शहरी क्षेत्र में कविनगर और इंदिरापुरम जैसे पॉश इलाकों सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हैं। इसके बाद नंबर आता है विजय नगर क्षेत्र का, जहां पर कंटेनमेंट जोन की अपेक्षा करीब 18 गुना तक सक्रिय मरीज हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि जब जिले में छह हजार से अधिक सक्रिय मरीज थे, उस वक्त पर कंटेनमेंट जोन की संख्या भी करीब दो हजार के आसपास पहुंच गई थी लेकिन अब तेजी से संक्रमण में गिरावट आ रही है। राहत की बात यह है कि घनी आबादी वाले इलाके कोरोना की रोकथाम करने में सबसे अधिक सफल रहे हैं। जबकि इससे पहले माना जा रहा था कि घनी आबादी वाले इलाकों में कोरोना संक्रमण फैलने का सबसे बड़ा खतरा है। कंटेनमेंट जोन और संक्रमण से जुड़े आंकड़े बता रहे हैं कि पॉश इलाकों या फ्लैट कल्चर वाले इलाकों में अभी सबसे ज्यादा मरीज हैं। ऐसे में इन इलाकों में विशेष सावधानी बरते जाने की जरूरत है इसलिए इन इलाकों में अब विशेष सतर्कता बरते जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

-------------
घनी आबादी वाले खोड़ा में नौ केस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से सटे घनी आबादी वाले खोड़ा में भी संक्रमण की रफ्तार में काफी गिरावट आई है। बीते वर्ष इसी इलाके को लेकर डीएम अजय शंकर पांडेय ने नोएडा और दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था और खोड़ा की तर्ज पर दिल्ली से सटे इलाकों में भी सेक्टर स्कीम लागू करने को कहा था। क्योंकि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन अब यहां पर कोरोना के सिर्फ नौ सक्रिय मरीज हैं।
----------------
क्षेत्रवार कंटेनमेंट जोन में सक्रिय मरीज
क्षेत्र कंटेनमेंट जोन सक्रिय मरीज
कविनगर 41 744
इंदिरापुरम 43 402
विजय नगर 69 355
सिहानी गेट 36 298
साहिबाबाद 38 288
-------------------------------------------
निकाय क्षेत्र में मोदीनगर में सबसे ज्यादा संक्रमण
क्षेत्र कंटेनमेंट जोन सक्रिय मरीज
मोदीनगर 453 453
मुरादनगर 253 253
मसूरी 21 82
लोनी 17 53
निवाड़ी 32 32
----------------------------------------------
सबसे कम संक्रमण वाले क्षेत्र
क्षेत्र कंटेनमेंट जोन सक्रिय मरीज
टीलामोड़ 02 04
लोनी बॉर्डर 03 04
---------------------
गांव की तर्ज पर ऐसे इलाकों को किया जा रहा चयनित
प्रशासन गांव की तर्ज पर अब शहरी क्षेत्र में ऐसे इलाकों को चयनित कर रहा है, जहां पर संक्रमण नहीं है। कुल तीन श्रेणी में इलाकों को चयनित किया जा रहा है। इनमें नंबर एक जिनमें संक्रमण का अब कोई केस नहीं है। ऐसे इलाकों में सुनिश्चित करेगा कि शत प्रतिशत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो। बाहरी व्यक्तियों के आने पर रोक रहे। दूसरे वो इलाके जिनमें कुछ ही मामले हैं, ऐसे इलाकों को जल्द कोरोना मुक्त कराने के लिए संक्रमित मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और नए मरीज न आए, यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा। तीसरे वो वार्ड या इलाके जिनमें संक्रमण सबसे ज्यादा है। उनमें प्रशासन पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू करेगा। संदिग्ध मरीजों की पहचान कर इलाज कराया जाएगा। टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
कोरोना संक्रमण के मामले में अब तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। गांवों में लगातार स्थिति सुधर रही है। शहरी क्षेत्रों में भी प्रशासन कोशिश में है कि तीन श्रेणी में क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें कोरोना से मुक्त कराया जाए। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें