फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सात दिनों में संक्रमितों की संख्या के मुकाबले स्वस्थ हुए 85 फीसदी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : सात दिनों में स्वस्थ हुए 85 फीसदी मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से मौत के बीच राहत की खबर भी है। बीते सात दिनों में संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या 85 फीसदी बढ़ी है। इन संक्रमित मरीजों ने इलाज और मजबूत इच्छाशक्ति से 10 से 15 दिन में कोरोना को हरा दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस स्तर पर संक्रमण दर पहुंच चुकी है वहां से अब यह नीचे ही आएगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में संक्रमण से लोगों को राहत मिल सकती है।
जिले में बीते सात दिनों में 5773 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन सात दिनों में जिले में कोरोना के 6787 नए मामले सामने आए। इनके मुकाबले 5573 मरीज ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में स्वस्थ होने वालों का रेट धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौजूदा दौर में जहां अस्पतालों में उपचार मिलने की परेशानी बनी हुई है, ऑक्सीजन के लिए मरीजों को जूझना पड़ रहा है, तो वहीं अपने हौसलों के दम पर स्वस्थ हुए मरीज संक्रमित मरीजों को जल्द ठीक होने की प्रेरणा भी देंगे।
विज्ञापन

-----
सात दिन में ठीक हुए
27 अप्रैल- 1123
28 अप्रैल- 594
29 अप्रैल- 369
30 अप्रैल- 697
01 मई- 919
02 मई- 919
03 मई- 1152
------------
सात दिन में संक्रमित
27 अप्रैल- 1068
28 अप्रैल- 559
29 अप्रैल- 898
30 अप्रैल- 1375
01 मई- 1204
02 मई- 1085
03 मई- 598
------------
इलाज के दौरान देखा भयानक मंजर
वसुंधरा निवासी प्रदीप वर्मा 15 दिन पहले बीमार हुए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीटी स्कैन करने के बाद पता चला कि 50 फीसदी फेफड़े खराब हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती हुआ और ऑक्सीजन लेवल भी गिरने लगा। परिवार और दोस्तों के सहयोग से ऑक्सीजन की व्यवस्था हुई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोज कोरोना संक्रमितों के शव देखना बेहद डरावना था। मुश्किल की इस घड़ी में केवल सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा और अब ठीक होकर घर पर परिजनों के साथ हूं।
विज्ञापन

------
अस्पतालों में ठीक हुए संक्रमित- 3375
- होम आइसोलेशन में ठीक हुए मरीज- 2398
------
कोरोना संक्रमितों के मुकाबले पिछले कुछ दिन में पहले से संक्रमित तेजी से ठीक हुए हैं। कई लोगों की दूसरी रिपोर्ट 10 दिन में निगेटिव आई है। जिले में रिकवरी रेट जल्द ही बेहतर दिखेगा। -डॉ. सुनील त्यागी, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें