फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिम में लड़ाई के दौरान चली गोली, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में लड़ाई के दौरान चली गोली, दो युवक घायल
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 11 स्थित फिटनेस हेड क्वार्टर जिम में ट्रेनर की दो युवकों से लड़ाई हो गई। ट्रेनर ने अपने साथियों को बुलाकर जिम के बाहर दो युवकों को जमकर पीटा। इसी बीच गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
कार्यवाहक एसीपी इंदिरापुरम भास्कर वर्मा ने बताया कि साहिबाबाद निवासी दिव्यांश पाल व रोहित पाल वसुंधरा सेक्टर 11 के जिम में आए थे। यहां किसी बात पर जिम ट्रेनर सिद्धार्थ शर्मा से लड़ाई हो गई। इस दौरान ट्रेनर ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जिम के बाहर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान ट्रेनर की ओर से किसी ने फायर कर दिया। मारपीट के दौरान दिव्यांश के गले से छूते हुए गोली निकल गई, जबकि रोहित के सिर, चेहरे व बदन पर काफी चोटें आई हैं। एसीपी का कहना है कि मेडिकल में सिर पर चोट आई है। गोली नहीं लगी है। आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राउंड हुई फायरिंग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। शुरुआत में हर्ष फायरिंग का मामला लगा लेकिन बाद में लड़ाई के दौरान गोली चलने की बात पता लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें