फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी सवार बदमाश ने दिनदहाड़े लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार बदमाश ने दिनदहाड़े लूटी चेन
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्कूटी सवार बदमाश ने दिनदहाड़े पॉश इलाके कविनगर में राहगीर के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली और आसानी से फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कविनगर पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसायटी निवासी सुजीत कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कविनगर स्थित पीएनबी बैंक गए थे। बैंक के सामने कार खड़ी करके सड़क पार करके बैंक की तरफ अपनी साली के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार एक युवक आया और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गया। इतने वह कुछ समझ पाते वह फरार हो गया। हालांकि उनकी साली ने एक स्कूटी सवार महिला की मदद से बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में उन्होंने कविनगर पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में टीमें लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें