फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: व्यवस्था का अंधेरा... चार दिन बाद भी संयुक्त अस्पताल में दुरुस्त नहीं हुई बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था का अंधेरा... चार दिन बाद भी संयुक्त अस्पताल में दुरुस्त नहीं हुई बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में रविवार को भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। चार दिन बाद भी अस्पताल में कामकाज करने में दिक्कत आई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मार्ग के निर्माण के लिए गेट से लेकर पूरे परिसर की सड़क खोद दी गई है, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीज भी परेशान रहे। कार्य की प्रगति को देखते हुए सोमवार तक बिजली आपूर्ति और सड़क की सुविधा बहाल होने की संभावना नहीं दिख रही है। रविवार को भी ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ओपीडी, एक्सरे विभाग और सीटी स्कैन से लेकर ऑपरेशन थियेटर में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि छुट्टी का दिन होने की वजह से मरीज नहीं आए। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि पूरे पैनल को बदला जाएगा सोमवार तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
तीन दिन में 20 ऑपरेशन टले
बिजली ना होने की वजह से शुक्रवार से लेकर रविवार तक 20 ऑपरेशन टाले गए। इसमें गर्भवती सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया। इसकेे अलावा हड्डी रोेगियों और मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजोें को एक दो दिन बाद की तिथि दी गई है।
विज्ञापन

मुश्किल हुई अस्पताल की डगर
अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण कराया जाना था जिसका कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया। रविवार दोपहर में ही अस्पताल के गेट से लेकर पूरे परिसर के सड़क की खोदाई कर दी गई जिसकी वजह से गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक ले जाने में परेशानी हुई। एंबुलेंस और मरीजों की गाड़ियां भी अंदर नहीं जा सकी। कुछ मरीजोें को परिजन अस्पताल के गेट से ही स्ट्रेचर पर लेकर अंदर गए। मुरादनगर से कैंसर पीड़ित ससुर को अस्पताल लेकर आए गुलफाम ने बताया कि 60 वर्षीय ससुर को सांस लेने में परेशानी और घबराहट की समस्या थी जिसके लिए अस्पताल लेकर आए थे। उनको इमरजेंसी में ले जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

ओपीडी और जांच रहीं प्रभावित :
सीटी स्कैन - 70-80
एक्सरे - 80-85
ऑपरेशन - 20
पैथोलॉजी जांच - 600 - 800
कार्यवाहक सीएमएस डॉ. माला ने बताया कि लोड बढ़ने की वजह से पैनल में बार-बार आग लग जाती है इसलिए इस बार पूरे पैनल के बदला जा रहा है। तकनीशियन इस काम में जुटे हैं सोमवार तक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें