फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना अनुमति भैंसा-बुग्गी की दौड़ कराई, संचालक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नूरपुर में भैंसा बग्गी भगाते लोग। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बिना अनुमति भैंसा-बुग्गी की दौड़ कराई, संचालक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में नूरपुर-जलालाबाद मार्ग पर बिना अनुमति भैंसा-बुग्गी दौड़ कराई गई। इस दौड़ के लिए पुलिस या प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। रास्ता अवरुद्ध कर कराई गई इस दौड़ का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। देर रात तक इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर न मिलने पर पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर आयोग के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

भैंसा दौड़ का वीडियो रविवार दोपहर बाद व्हाट्सएप के कई ग्रुप पर वायरल हुआ था। इसके बाद मसूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती, लेकिन तब तक दौड़ करा रहे लोग वहां से चले गए थे। इस दौड़ में कई गांव के लोगों ने हिस्सा लिया था। वीडियो में भैंसा-बुग्गी तेजी से दौड़ती दिखाई दे रही है, उसके पीछे 30-35 बाइकों पर सवार युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता संकरा होने की वजह से एक-एक कर भैंसा-बुग्गी दौड़ाई गई। इस दौरान पूरे मार्ग को खाली करा दिया गया था। इससे आम लोगों को परेशानी हुई। एसीपी निमिष पटेल का कहना है कि पुलिस टीम को मौके पर कोई नहीं मिला। आयोजकों ने भैंसा-बुग्गी दौड़ की अनुमति नहीं ली थी। जानकारी मिली है कि मुरादनगर क्षेत्र के जलालाबाद निवासी छोटू पुत्र खेम सिंह की ओर से दौड़ आयोजित कराई गई थी। उनका कहना है कि फिलहाल तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है, अगर तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें