फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटर संचालक छात्रों की रकम लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर संचालक छात्रों की रकम लेकर फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के संचालक करीब 80 छात्र-छात्राओं की फीस की रकम लेकर फरार हो गए। छात्र-छात्राओं ने राकेश मार्ग स्थित सत्यम एंकलेव में एग्जाम विद्यापीठ के नाम से संचालित सेंटर की संचालक दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ घंटाघर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा आयुषी चौरसिया का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालक कल्याणी त्यागी, उनके पति सोनू त्यागी और आयुषी त्यागी ने कोचिंग सेंटर संचालित किया, लेकिन कुछ माह चलाकर बंद कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने भी बैंक पीओ की परीक्षा की तैयारी के लिए छह माह के कोर्स में एडमिशन लिया था। इसके लिए 10 हजार रुपये फीस जमा की थी। एक अन्य छात्र देवेश से सिपाही भर्ती की कोचिंग के लिए सात हजार रुपये लिए थे। इसी तरह करीब 70-80 छात्र-छात्राओं से रकम जमा कराई गई, लेकिन प्लानिंग के तहत कोर्स पूरा कराए बिना ही सेंटर बंद कर दिया। छात्रों ने कोर्स पूरा कराने की मांग की तो उनसे अभद्रता कर भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। इसकी शिकायत घंटाघर कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोचिंग सेंटर की मैनेजर रहीं आयुषी त्यागी का कहना है कि उनका नाम गलत तरीके से लिखवाया गया है। कोचिंग सेंटर संचालक कल्याणी त्यागी के दूसरे साझेदार की महिला स्टाफ से गलत हरकतों की वजह से उन्होंने कोचिंग सेंटर बंद किया है। उनका कहना है कि सभी छात्र-छात्राओं की बकाया फीस लौटा दी गई है। इस संबंध में पुलिस को दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें