फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

युवती ने फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाने की मांग की है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिव शंकर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विजयनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Instagram - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसके पूर्व सहकर्मी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। युवती का कहना है कि फर्जीवाड़ा कर बनाए गए इन फोटो की वजह से एक साल पहले हुई उसकी शादी टूटने की कगार पर है।

विज्ञापन


युवती ने फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाने की मांग की है। युवती का कहना है कि वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहां साथ में काम करने वाले युवक शिव शंकर से उसकी दोस्ती हो गई। नवंबर 2021 में उसकी शादी हो गई। इसके बाद शिव शंकर ने उसे अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवती का कहना है कि शिकायत करने पर भी वह नहीं माना। वह मानसिक तनाव में है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिव शंकर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विजयनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें