सात स्कूलों का पानी पीने लायक नहीं ...
गाजियाबाद। सात स्कूलों और सात पानी के प्लांट सहित 25 स्थानों पर पानी की जांच में ईकोलाई (बैक्टीरिया) पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट नगर निगम और प्रशासन को भेजी दी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि नवंबर महीने में 92 पानी के नमूनों की जांच में 25 नमूने फेल यानी ई कोलाई पाए गए हैं। इनमें टीडीएस की मात्रा और क्लोरिनेशन शून्य पाया गया है। उन्होंने बताया कि 11 महीने में 976 पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें से 286 की जांच में ईकोलाई पाया गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद नहीं होती कोई कार्रवाई
पानी की जांच रिपोर्ट फेल आने पर संबंधित विभाग जीडीए, नगर-निगम और प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग भेज देता है। इसके बाद कुछ स्थानों पर क्लोरीनेशन करा दिया जाता है, लेकिन कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं की जाती है।
पेट संबंधित होती हैं बीमारियां
एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि दूषित पानी पीने से गुर्दे की पथरी, लिवर में सूजन, पीलिया, डायरिया, टायफाइड सहित कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं। अगर पानी के दूषित होने की आशंका हो तो अच्छी तरह से उबाल कर ठंडा करने के बाद पीना चाहिए।
इन स्कूलों में पानी की नमूना फेल
डीपीएस साहिबाबाद भोपुरा लोनी रोड
आदर्श पब्लिक स्कूल न्याय खंड इंदिरापुरम
दा माडर्न स्कूल मोरटा राजनगर एक्सटेंशन
माडर्न स्कूल सेक्टर एक वैशाली
आरके माडर्न स्कूल कैलाश नगर
सेंट थामस स्कूल इंद्रप्रस्थ कालोनी लोनी
द यूनिवर्सल अकादमी सच खंड इंद्रापरी लोनी
पानी के प्लांट में मिला ई-कोलाई
सुहाना वाटर प्लांट हिंडन विहार
किशन लाल राघव पानी का प्लांट कड़कड़ मॉडल
रॉयल पानी का प्लांट संगम विहार नंदग्राम
आरओ वाटर एटीएम संगम विहार
शिव वाटर प्लांट भूपेंद्र पुरी मोदीनगर
मुकेश राघव पानी का प्लांट बृज विहार
ओम प्रकाश पानी का प्लांट बृज विहार
गौड़ निवास बृज बिहार
विच दे साह मिलक लोनी
डी ब्लॉक बड़ा पार्क दीन दयाल पुरी नंदग्राम
पूरन द लाल क्वार्टर सुदामापरी
बनाना ट्री होटल औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद
इनसेट: कुल नमूने संतोषजनक असंतोषजनक
जनवरी 13 11 02
फरवरी 37 32 03
मार्च 86 59 27
अप्रैल 88 55 33
मई 64 50 14
जून 76 54 37
जुलाई 91 54 22
अगस्त 171 108 63
सितंबर 140 102 38
अक्तूबर 118 96 22
नवंबर 92 67 25
कुल नमूने 976 690 286