फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नगर निकाय चुनाव से पहले 20 बदमाश किए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव से पहले 20 बदमाश किए जिला बदर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव से पहले जिला प्रशासन ने 20 बदमाशों को जिला बदर किया है। एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने यह आदेश जारी किए हैं। जिला बदर किए गए बदमाश अब छह महीने तक जिले से बाहर रहेंगे। इस अवधि में जिले की सीमा में मिलने पर पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सकेगी। इनके अलावा ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा, जो निकाय चुनाव में माहौल खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने बताया कि जिला बदर किए गए बदमाशों में मसूरी थाने के अपराधी शाहरुख, शादाब, सलीम, नौशेर हैं। खोड़ा थाने के मोबीन, दीपक गुप्ता, रितिक उर्फ नकली गुर्जर समेत छह बदमाश हैं। भोजपुर थाने के अपराधी इमरान, सिबली, जानेआलम, लोनी के फुरकान, इसराइल, ट्रोनिका सिटी के दिलशाद उर्फ सोनू, मनोज उर्फ मन्नू, टीला मोड़ के अनूप, लोनी बार्डर से नौशाद उर्फ डेढ़ा और राजू कुरैशी हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ थानों में मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना पर इनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें