फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मालगाड़ी से इंजन टकराया, बेपटरी होकर कार शेड में पहुंचा डिब्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी से इंजन टकराया, बेपटरी होकर कार शेड में पहुंचा डिब्बा
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन के यार्ड में शंटिंग के दौरान सीमेंट से लदे वैगन से मालगाड़ी का इंजन टकरा गया। इससे डब्बा बेपटरी होकर पास में ईएमयू कार शेड की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। गनीमत रही की दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आठ घंटे की मशक्कत के बाद वैगन को हटाकर रेल लाइन ठीक की गई। हालांकि यार्ड में हुई इस घटना से अन्य ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।
गाजियाबाद जंक्शन पर 23 दिन में दूसरी बार ट्रेन पटरी से उतरी है। मंगलवार दोपहर सीमेंट से लदी मालगाड़ी यार्ड में खड़ी थी। इंजन अलग करके वैगन की शंटिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि लोको पायलट की लापरवाही की वजह से इंजन मालगाड़ी के अंतिम वैगन से टकरा गया। इस टक्कर से मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया और पास में ईएमयू कार शेड की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर पहुंच गया। यार्ड में इस घटनास्थल के पास ही आम रास्ता है, लेकिन हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन

23 दिन में दूसरी बार बेपटरी हुई ट्रेन
गाजियाबाद जंक्शन पर 23 दिन में दूसरी बार ट्रेन बेपटरी हुई है। 30 अक्तूबर को दिल्ली से अलीगढ़ जा रही ईएमयू प्लेटफार्म-4 पर बेपटरी हो गई थी। डीआरएम और डिविजन के अन्य अधिकारियों के साथ जंक्शन की क्षेत्रीय अधिकारी साक्षी तोमर, स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी समेत तमाम अधिकारी और तकनीकी टीम पहुंच गई थी।
विज्ञापन

भेजी गोपनीय रिपोर्ट
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मंडल को घटना की सूचना दी। वैगन हटाने के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। इसमें शंटिंग में लापरवाही को कारण माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें