फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी के मिलने की आस में थाने के बाहर बैठा रहा परिवार... आई मौत की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के मिलने की आस में थाने के बाहर बैठा रहा परिवार... आई मौत की सूचना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिटिया के अपहरण होने की सूचना मिलते ही रविवार की शाम सोनू परिवार के साथ सोनीपत से गाजियाबाद नंदग्राम पहुंच गया। दो दिन तीन रात से थाने के बाहर ठंड में बैठा परिवार बिटिया के लौटने की आस लगाए हुआ था लेकिन उन्हें क्या पता था कि बिटिया की मौत की सूचना मिलेगी। बिटिया की मौत की सूचना मिलते ही परिवार टूट गया।
नम आंखों से खुशी के दादा जयवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले पोती ने फोन कर कहा था बाबा गाड़ी भेज दो मुझे आना है। उन्होंने जल्दी ही गाड़ी भेजने की बात कही थी। अब उन्हें थोड़ी पता था उन्हें पोती का मरा हुआ चेहरा देखना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसी को न हो शक इसलिए दोस्तों को किया शामिल
बबलू ने खुशी की हत्या करने की साजिश पहले से ही रच ली थी। साजिश में उसने अपने दोनों दोस्तों को इसलिए शामिल किया जिससे पुलिस को उस पर शक न हो। वह मौके पर न रहे और मोहल्ले में वापस आ जाए। साजिश के तहत उसने बच्ची को अमित को दिया अमित ने गंभीर को और गंभीर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जिसे अपना समझा, वही निकला कातिल
परिजनों का कहना है कि बबलू का उनके घर आना जाना था। खुशी के नाना ने बीते दिनों कहीं से रुपये आने और प्लाट खरीदने की बात की थी। उन्होंने इसका जिक्र बबूल से भी किया था। बबलू ने रुपये के लालच में खुशी का अपहरण करने की साजिश रच ली। परिजन खुद को भी दोष देते हुए बोले आखिर उन्होंने जिसे अपना समझा वही कातिल निकला। अगर वह उससे अपने पास न बैठाते तो उनकी बेटी के साथ ऐसी अनहोनी न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें