फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: डेंगू के मरीज पहुंचे 600 के पार पर खत्म न हुआ जंबो पैक का इंतजार

Wed, 09 Nov 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डेंगू के मरीजों की संख्या 600 के पार जा चुकी है लेकिन सरकारी अस्पतालों में प्लेटलेट्स के जंबो पैक का इंतजाम नहीं हो पाया है। दो साल चली लिखा-पढ़ी के बाद 15 दिन पहले जिला अस्पताल में एफरेसिस मशीन तो आ गई लेकिन इसे चलाने के लिए शासन से लाइसेंस नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से देहात तक तेजी से फैल रहे डेंगू के मरीजों की संख्या 600 के पार जा चुकी है लेकिन सरकारी अस्पतालों में प्लेटलेट्स के जंबो पैक का इंतजाम नहीं हो पाया है। दो साल चली लिखा-पढ़ी के बाद 15 दिन पहले जिला अस्पताल में एफरेसिस मशीन तो आ गई लेकिन इसे चलाने के लिए शासन से लाइसेंस नहीं मिल पाया है। लग रहा है कि डेंगू का सीजन बीत जाने के बाद ही मशीन चालू हो पाएगी। तब तक गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जंबो पैक निजी अस्पताल से खरीदना होगा। इसकी कीमत 11 हजार रुपये है।

विज्ञापन


जिला एमएमजी अस्पताल को यह मशीन कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से मुहैया कराई गई है। एमएमजी प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जहां जंबो पैक की व्यवस्था की गई है, लेकिन मशीन स्थापित होने के बाद आधा महीना बीत जाने पर मरीजों की परेशानी दूर नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ से आई टीम मशीन का निरीक्षण करके जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को भेज दी गई है। अब इंतजार है सिर्फ लाइसेंस जारी होने का।

लाइसेंस का इंतजार
सीएमए डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि लाइसेंस के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। इसे चलाने के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। लाइसेंस के मिलते ही मशीन को चालू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाउच में दी जा रहीं प्लेटलेट्स
जिला अस्पताल में छोटी प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन लगी है। इसमें रक्त से अलग कर प्लेटलेट्स पाउच में दी जाती हैं। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है। एफरेसिस से समय की बचत होती है। डेंगू के हेमरेजिक मरीजों को प्लेटलेट्स के जंबो पैक की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को चार पाउच दिए जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए ये पाउच निशुल्क हैं जबकि निजी के लिए एक पाउच की कीमत 300 रुपये है। निजी अस्पतालों में एफरेसिस मशीनें लगी हैं। जंबो पैक की जरूरत पड़ने पर सरकारी से चार पाउच लेने के बजाय लोग निजी अस्पताल का रुख कर रहे हैं।

61 और मरीज मिले
मंगलवार को 21 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में 20 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 635 हो गई है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में डेंगू के चार मरीज आए। 17 निजी अस्पताल पहुंचे। निजी और सरकारी अस्पतालों में कुल 32 मरीज भर्ती हैं। अब तक मिले मरीजों में 134 बच्चे शामिल हैं।

डेंगू के हॉट स्पॉट
स्थान           मरीज
साहिबाबाद - 80
मकनपुर - 78
विजनयगर - 62
महाराजपुर - 54
दीनदयाल पुरी - 31
राजनगर - 38
डासना - 28
हरसांव - 25
कोटगांव - 24
मुरादनगर - 17
हिंडन विहार - 12

तारीख       मरीज
02 नवंबर - 18
03 नवंबर - 20
04 नवंबर -20
05 नवंबर - 16
06 नवंबर - 18
07 नवंबर - 16
08 नवंबर - 21

दावा : करा रहे हैं छिड़काव
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का दावा है कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। जहां भी मरीज मिल रहे हैं, वहां टीम भेजी जाती है। हॉट स्पॉट पर बड़ी मशीन भेजकर आसपास के क्षेत्र में भी छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें