87 किलो जूनियर में महाराष्ट्र की योगिता ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गाजियाबाद। मोदीनगर में चल रही खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को 87 किलो भारवर्ग में विभिन्न प्रांतों की वेटलिफ्टर ने हुनर दिखाया। 87 किलो महिला जूनियर वर्ग में महराष्ट्र की योगिता खेडकर ने 183 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान तमिलनाडु की के. ओविया और तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश की सोनम यादव ने हासिल किया। वहीं आखिरी 87 किलो सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र की कोमल वाकाले ने 211 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दूसरा स्थान असम की मोधुस्मृता बरुआ और तीसरा स्थान आंध्रप्रदेश की टी. सत्या ज्योथि ने हासिल किया।