फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लॉकअप से वीडियो कॉल कराने में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Wed, 02 Nov 2022 12:37 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,

सार

ट्वीटर पर जेल महानिदेशक यूपी के ट्वीट और कचहरी लॉकअप से दोस्त को वीडियो कॉल करने के दौरान का रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 अक्तूबर को कोर्ट में पेशी पर गए दुष्कर्म के आरोपी विशू तोमर ने कचहरी पुलिस लॉकअप में किसी से मोबाइल फोन लेकर दोस्त को वीडियो कॉल करने के मामले में एसएसपी ने दो हेड कांस्टेबल फिरोज मेहंदी, ऋषि कुमार और कांस्टेबल सरफराज अली को निलंबित कर दिया है। विशू के पेशी पर आने और वीडियो कॉल करने के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हवालात में बंदी निगरानी की थी। कविनगर थाने में विशू के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ट्वीटर पर जेल महानिदेशक यूपी के ट्वीट और कचहरी लॉकअप से दोस्त को वीडियो कॉल करने के दौरान का रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में एसएसपी ने एसपी देहात डॉ. ईरज राजा को मामले की जांच दी। एसपी देहात ने पूछताछ और जांच के आधार पर हवालात में उस दौरान ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंप दी।

रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई कर विभागीय जांच बैठा दी है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि हवालात में मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। उस दौरान ड्यूटी पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से विशू की पेशी अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें