फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पर तनी स्मॉग की चादर... लोनी बना गैस चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पर तनी स्मॉग की चादर... लोनी बना गैस चैंबर
विज्ञापन

साहिबाबाद। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू हो जाने के बाद भी हवा में जहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 353 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 381 पर पहुंच गया। शहर पर दिनभर स्मॉग की चादर तनी रही। लोनी तो गैस चैंबर बन गया है, जहां एक्यूआई 402 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम, वसुंधरा और संजय नगर में भी सांस लेना मुश्किल बना हुआ है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण धूल के कारण तेजी से फैल नहीं रहे हैं।
हवा में सल्फर डाई ऑक्साइड (एसओ-2), नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड (एनए-2) के साथ धूल और धुएं के कण पीएम-10 और पीएम-2.5 बढ़े हुए हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि कुछ और दिन ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण का असर काफी ऊंचाई तक बना हुआ है। पांच नवंबर के आसपास बारिश होने के आसार हैं। ऐसा होने पर धूल के कण नीचे आ जाएंगे और राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

हिंडन किनारे कूड़े में लगी आग
ग्रैप का तीसरा चरण लागू है बावजूद इसके जहां-तहां कूड़ा जलाया जा रहा है। मंगलवार को हिंडन किनारे जमा कूड़े में आग लगा दी गई। नदी किनारे से धुंआ उठता देख लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सूचित किया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने नगर निगम को इसकी सूचना दी तो निगम की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।
प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरी की सील
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि लोनी के रूप नगर में प्रदूषण फैलाने वाली चल रही दो अवैध फैक्टरियों को तहसीलदार शिवनरेश के साथ मंगलवार को सील किया गया। दोनों फैक्टरियों में प्लास्टिक को गलाए जाने का काम चल रहा था। प्रदूषण की रोकथाम को लेकर नगरपालिका, नगर निगम और जीडीए को नियमित सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी की उठी मांग
गाजियाबाद। वायु प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी छुट्टियां करने या फिर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है। एसोसिएशन ने डीएम राकेश कुमार सिंह को ट्वीट कर नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी का कहना है कि वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की लगातार शिकायतें सामने आ रही है। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति सामान्य होने तक छोटे बच्चों के स्कूल बंद करने या फिर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की मांग की गई है। वायु गुणवत्ता को ठीक करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।
सांसों पर संकट :
प्रदूषण मीटर
स्टेशन एक्यूआई
संजय नगर 377
वसुंधरा 361
इंदिरापुरम 362
लोनी 402
हवा में घुला जहर
तत्व स्तर मानक
पीएम 10 337 100
पीएम 2.5 361 60
एसओ 2 60 80
एनओ 2 255 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें