फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziyabad: दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस पर दबंगों ने किया हमला, फाड़ी वर्दी, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 02 Nov 2022 12:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दबंगों ने मनोज नाम के एक सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद आसपास के पुलिस फोर्स को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान दबंग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
 
विज्ञापन
पुलिस के साथ मारपीट करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने सिपाही की धक्कामुक्की के बाद वर्दी फाड़ी। हंगामा होने पर तीन थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

अमित विहार कॉलोनी में विशाल परिवार के साथ रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार उनका उनकी पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। मनमुटाव के चलते पत्नी कॉलोनी में अपने चाचा के घर आ गई थी। विशाल मां के साथ पत्नी को समझाने चाचा के घर पहुंचे। 


पति- पत्नी आपस में बात कर रहे थे। बात करने के दौरान जैसे ही विशाल घर के बाहर आए तभी पड़ोस में रहने वाले दबंग आ कर गाली-गलौज करने लगे। विशाल ने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। विशाल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पीआरबी की 2173 गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने लगे। महिला समेत दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 

 

दबंगों ने मनोज नाम के एक सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद आसपास के पुलिस फोर्स को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान दबंग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें