फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट: तत्काल के लिए भी एक माह का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट: तत्काल के लिए भी एक माह का इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को एक माह का इंतजार करना पड़ रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में पासपोर्ट आवेदन में उछाल आया है। पासपोर्ट की मांग का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र, आरपीओ और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र को मिलाकर रोजाना 1800 अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे हैं।
जल्द पासपोर्ट बनवाने की दौड़ में शामिल अधिकांश लोग तत्काल में आवेदन कर रहे हैं। दूसरी ओर सामान्य श्रेणी में आवेदन करने वाले लोगों को तो डेढ़ माह बाद का अप्वाइंटमेंट मिल रहा है। ऐसे में घूमने जाने वाले लोगों के अलावा विदेशों में नौकरी व व्यवसाय के लिए जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को तत्काल आवेदन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वेटिंग बढ़ने का असर आरपीओ से संबद्ध गाजियाबाद के साथ आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर जनपद के आवेदकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीसीसी आवेदन के बाद और बढ़ी वेटिंग
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से विदेशों में लंबी अवधि के वीजा के लिए अनिवार्य पुलिस अनुमति प्रमाण-पत्र (पीसीसी) के अप्वाइंटमेंट की छह जनपदों के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर सुविधा शुरू की गई है। पीसीसी के अप्वाइंटमेंट की पीओ पीएसके में शुरुआत होने के बाद से तत्काल और सामान्य श्रेणी के आवेदकों की प्रतीक्षा में और इजाफा हुआ है। पीसीसी की फिलहाल आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और वृंदावन के पीओ पीएसके में शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे आवेदन:
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा का कहना है कि कोरोना का असर खत्म होने के बाद से पासपोर्ट आवेदन की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बढ़ी संख्या में हो रहे आवेदनों के कारण तत्काल में भी वेटिंग देखने को मिल रही है। रोजाना 1800 के करीब आवेदन आ रहे हैं। ऐसे में स्थिति को सामान्य होने में वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें