फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे किया इंतजार फिर भी ट्रेन में न हो पाए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह घंटे किया इंतजार फिर भी ट्रेन में न हो पाए सवार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीपावली पर इस बार घर जाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रांची ताने के लिए स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए नदीम खान ने बताया कि सुबह आठ बजे स्टेशन पर आ गया था लेकिन भीड़ इतनी है कि दो बजे तक ट्रेन में नहीं चढ़ पाया। छह घंटे के बाद अब वापस जा रहा हूं। सोमवार को ट्रेन पकडू़ंगा।
पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर से तीन लाख से अधिक लोगों ने रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। सबसे अधिक भीड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में थी। भीड़ अधिक होने से लोग अपने रिजर्व सीट की कोच तक भी नहीं पहुंच पाए, जिसके सामने कोच का गेट आया वही ट्रेन में सवार हो पाया। गेट से दूर रहे यात्री ट्रेन खड़ी होने के बावजूद कोच में नहीं घुस पाए। ट्रेन जाने के बाद लोग निराश होकर स्टेशन से बाहर निकलकर रोडवेज का सहारा लिया। इस बार काफी संख्या में लोग छठ पूजा से पहले ही दीपावली पर ही घर निकल गए। रविवार सुबह छह बजे से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। रात 10 बजे तक प्लेटफार्म पर खड़े होने की भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार कर ट्रेन में हुए
प्लेटफार्म पर भीड़ होने से सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरी तरफ रेलवे लाइन पार कर चले जाते थे। अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन कोच के भी दरवाजे बंद होने से जब तक ट्रेन स्टेशन रुकी रहती। गाली-गलौच करते हुए कोच के अंदर जाने का प्रयास करते थे, लेकिन अंदर भीड़ अधिक होने से कुछ लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद अंदर नहीं घुस पाए। लोगों की बेबसी देख आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने भी किसी यात्री को विपरीत दिशा में जाने से नहीं रोका, क्योंकि इस आपाधापी में हादसा होने का भी खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

इटावा जाना था, नहीं बैठ पाया ट्रेन में
अमित ने बताया कि इटावा जाना था। सुबह छह बजे स्टेशन पर आ गया था। कई ट्रेनें स्टेशन पर ठहरने के बाद निकल गईं, लेकिन भीड़ इतनी थी कि चढ़ ही नहीं पाया।
पटना जाना था, नहीं मिली ट्रेन
साहिबाबाद से पटना जा रहे सनोज ने बताया कि सुबह सात बजे स्टेशन पर आ गया था। सभी दिल्ली से ही भरी हुई आ रही हैं। ट्रेन रुकने पर गेट के सामने वाली ही चढ़ पा रहे हैं। अब छठ पूजा पर जाने के लिए मंगलवार को जाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें