फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक और बाउंसर पर चोरी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक और बाउंसर पर चोरी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। दिल्ली छतरपुर में रहने वाले प्रवीण कुमार ने अपने बाउंसर अरुण और चालक आकाश पर सामान चोरी करने का मुकदमा कराया है। वह नीतिखंड में किसी दोस्त से मिलने आए थे। इस बीच गाड़ी से सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार दिल्ली में कारोबारी हैं। उनका कहना है कि वह जब दोस्त से मिलने जा रहे थे तो बाउंसर अरुण और चालक आकाश को बाहर ही सामान की देखरेख के लिए छोड़ दिया था। शाम करीब पांच बजे वह वापस आए तो दोनों लोग गायब थे जबकि गाड़ी में रखी लाखों की नकदी व कागजात के अलावा अन्य सामान चोरी हो गया। कारोबारी ने दोनों लोगों पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें