फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने भाजपा के पूर्व पदाधिकारी पर पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता ने भाजपा के पूर्व पदाधिकारी पर पिस्टल तानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजय नगर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा पर सपा नेता भूषण पंडित व उसके भाइयों ने पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आई भाजपा नेता की भाभी के साथ भी सपा नेता और उसके भाइयों ने मारपीट की। उन्हें चोट आई हैं। भाजपा नेता ने मधुबन-बापूधाम थाने में सपा नेता व उसके दो अन्य भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव मोरटा निवासी सुदर्शन शर्मा भाजपा के मुरादनगर देहात मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह संजयनगर सेक्टर 23 स्थित सूरजमल एंक्लेव में अपने आफिस पर बैठे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला सपा नेता भूषण पंडित उनके दफ्तर में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उनके सिर पर तानकर गोली मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हुई तो भूषण ने अपने दो भाइयों मनोज पंडित और हरीश पंडित को भी बुला लिया। सुदर्शन ने भी मकान मालिक संजीव चौधरी को फोन किया तो वह पत्नी रेखा चौधरी के साथ पहुंच गए। आरोप है कि सपा नेता ने रेखा चौधरी को धक्का दिया, जिससे उनका सिर गेट में लग गया और लहूलुहान हो गईं। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। डिस्चार्ज होने के बाद घर आईं तो एक पड़ोसी सतीश परिवार के साथ देखने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने सतीश के बेटे के साथ भी मारपीट की। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें