फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के 19 आवेदन पहुंचे, अधिकारी कर रहे गाइडलाइन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों के 19 आवेदन पहुंचे, अधिकारी कर रहे गाइडलाइन का इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लाइसेंस लेने के लिए जिला प्रशासन के पास 19 दुकानदारों के आवेदन पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने अभी किसी को भी बिक्री की अनुमति नहीं दी है। अधिकारी अभी पटाखों के संबंध में सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले से पटाखा विक्रेता सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी और डीएम कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। पटाखा कारोबारी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि एनजीटी ग्रीन पटाखों की बिक्री के संबंध में पूर्व में ही आदेश जारी कर चुका है। अब नई गाइडलाइन की जरूरत ही नहीं है। ग्रीन पटाखों से वायुमंडल को नुकसान नहीं है। इसके मानक निर्धारित पहले ही हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। वहीं एडीएम सिटी बिपिन कुमार का कहना है कि पूरे प्रदेश के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है। उसका इंतजार किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार ही पटाखों के लाइसेंस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें