फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी पर आएंगी और नौका पर विदा होंगी मां दुर्गा

सार

हाथी पर आएंगी और नौका पर विदा होंगी मां दुर्गा गाजियाबाद।माता के हाथी पर सवार होकर आने का फल यह होगा कि चारो तरफ सुख समृद्धि होगी और वर्षा की अधिकता रहेगी।जो सुख समृद्धि का संकेत होगा लेकिन विदा नौका पर होंगी जो शुभ फल नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथी पर आएंगी और नौका पर विदा होंगी मां दुर्गा
विज्ञापन

गाजियाबाद। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी और नौका पर विदा होंगी। माता के हाथी पर सवार होकर आने का फल यह होगा कि चारो तरफ सुख समृद्धि होगी और वर्षा की अधिकता रहेगी। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस बार नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रही है और पांच अक्तूबर को दशहरा है।
माता हाथी पर आएंगी सुख समृद्धि लाएंगी
देवी भागवत के अनुसार सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने के मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी। जो सुख समृद्धि का संकेत होगा लेकिन विदा नौका पर होंगी जो शुभ फल नहीं देगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए दिनों के अनुसार मां अलग-अलग सवारियों से आती हैं। देवी भागवत के श्लोक के अनुसार :-
विज्ञापन

’शशिसूर्ये गजारूढ़ा, शनि भौमे तुरंगभे।’
’गुरूशुक्रो च दोलायां, बुध नौका प्रकीर्तिता।
यानि नवरात्रि अगर रविवार और सोमवार से शुरू होगी तो मां भगवती हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार मंगलवार को आरंभ होने पर घोड़े पर सवार होकर आती है। गुरुवार और शुक्रवार को डोले पर सवार होकर आती है और बुधवार को नौका पर सवार होकर आती है।
विज्ञापन

कलश स्थापना का मुहूर्त
सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक राहु काल
सुबह 9:01 बजे से 10:08 बजे तक तुला लग्न स्वामी शुक्र लक्ष्मीकारण ग्रह
सुबह 10:08 से 12:25 तक वृश्चिक लग्न (स्थिर लग्न) अभिजीत मुहूर्त भी
सुबह 6:14 बजे से 7:30 बजे तक अमृत का चौघड़िया
सुबह 9:14 बजे से 10:4 बजे तक शुभ का चौघड़िया
कन्या पूजन
इस बार पूरे नौ दिनों के नवरात्रे हैं। किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। तीन अक्तूबर को अष्टमी पूजा होगी और चार अक्तूबर को महानवमी होगी। जो सप्तमी तक व्रत रखते हैं वह कन्या पूजन तीन अक्तूबर को करेंगे। पांच अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें