फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश

सार

भोजपुर की चुड़ियाला चौकी क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह की वजह से दंपती ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया।इसी बीच शीशी खुल गई और कुछ बूंदें दोनों के मुंह में चली गईं।दंपती ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी खोल ली और सेवन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर की चुड़ियाला चौकी क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह की वजह से दंपती ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। वे कीटनाशक की शीशी लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच शीशी खुल गई और कुछ बूंदें दोनों के मुंह में चली गईं। परिजनों ने गंभीर अवस्था में दंपती को मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चुड़ियाला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी 2012 में हुई थी। दंपती के तीन बच्चें है। बताया गया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा है। दोनों ने कई दिन से खाना छोड़ा हुआ था। शुक्रवार दोपहर दंपती के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों कीटनाशक पीकर एक दूसरे को जान देने की धमकी देने लगे। दंपती ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी खोल ली और सेवन करने का प्रयास किया। शीशी खुलने के बाद पति पत्नी एक दूसरे से झीना झपटी करने लगे। इस दौरान कीटनाशक उनके मुंह में चली गई। इससे दंपती की हालात गंभीर होने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए तत्काल मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल की ओर से दी गई सूचना के बाद चुड़ियाला चौकी प्रभारी सुरेश सिंह वहां पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि दंपती के बीच विवाद था। कीटनाशक के कारण दंपती की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें