फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : 13 साल के मृत बच्चे को पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बना दिया बालिग

सार

लापरवाही : 13 साल के मृत बच्चे को पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बना दिया बालिग गाजियाबाद।बीते साल 11 दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिले 13 साल के बच्चे के शव को पुलिस ने लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया।बिजेंद्र ने बैंड मालिक पर ही हत्या कराकर शव रेलवे लाइन पर फेंकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापरवाही : 13 साल के मृत बच्चे को पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बना दिया बालिग
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। बीते साल 11 दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिले 13 साल के बच्चे के शव को पुलिस ने लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 13 साल के बच्चे को 20 साल का दर्शा दिया गया। बच्चे के माता -पिता नौ माह से पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की उम्र को ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं। कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

पुराना विजयनगर की रविदास कॉलोनी में रहने वाले बच्चे के पिता बिजेंद्र कुमार ने बेटे की मौत को हत्या बताया है। उनका कहना है कि मौत से 10 दिन पहले ही बेटे आकाश ने बैंड की एक दुकान पर नौकरी शुरू की थी। उसके आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं था। बिजेंद्र ने बैंड मालिक पर ही हत्या कराकर शव रेलवे लाइन पर फेंकवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बच्चे के गले के पास बेल्ट मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी जांच को सही तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह से पोस्टमार्टम और पुलिस रिपोर्ट में बच्चे की आयु को सही दर्शाए जाने और जांच जल्द से जल्द पूरी कराने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें