फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई के साथ ही योग से होगा बुजुर्गों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई के साथ ही योग से होगा बुजुर्गों का उपचार
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग की नॉन कम्युनिकेबल डिजीज सेंटर (एनसीडी विंग) में सोमवार से बुजुर्गों के लिए योग कक्षाएं शुरू की गई। अब बुजुर्गों को सिर्फ दवा ही नहीं दी जाएगी बल्कि योग और प्राणायाम से भी उनका उपचार किया जाएगा। दिल की बीमारी, शुगर और जोड़ों के दर्द के मरीजों के लिए रोजाना यह कक्षा लगेगी।
विज्ञापन

सोमवार से मन कक्ष में रोजाना बुजुर्गों के लिए प्राणायाम की कक्षा लगनी शुरू हुई है। एनसीडी विंग के नोडल प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि एनसीडी विंग के जेरिएट्रिक विभाग में फिलहाल 100 से ज्यादा बुजुर्ग मरीजों का उपचार चल रहा है। विंग की प्रभारी डॉ. पवन कुमारी रोजाना प्राणायाम कराएंगी और बाद में योग भी कराएंगी। कक्षा सुबह नौ से 10 बजे तक लगेगी। उन्होंने बताया कि एक 72 साल की बुजुर्ग महिला मरीज जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी उसने सही डाइट और प्राणायाम के जरिए तीन दिन में अपना बीपी कंट्रोल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें