फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने सात साल की बच्ची का काटा कान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते ने सात साल की बच्ची का काटा कान
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में घर के बाहर झूला झूल रही सात साल की बच्ची की कान को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काट लिया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कॉलोनी में रहने वाले प्रेम कुमार छोटा हाथी गाड़ी चलाते हैं। परिवार में पत्नी अंशु और बेटी खुवाइस (7) है। उन्होंने बताया कि खुवाइस घर के बाहर झूला झूल रही थी। इस दौरान पड़ोस के कुत्ते ने उनकी बेटी को झूले से नीचे खींच लिया और उसके कान में काट लिया। प्रेम ने बताया कि वह अपने काम पर थे। उनकी पत्नी बेटी की हालत देखकर मौके पर बेहोश हो गई। घटना के बाद पड़ोसी बच्ची को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पहले तो पड़ोस में रहने वाले कुत्ते के मालिक ने इलाज कराने के लिए बोला, लेकिन बाद में मना कर दिया। इलाज नहीं कराने पर पीड़ित ने पड़ोसी के खिलाफ रविवार को तहरीर दी है। लोनी बार्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झूले से उतार कर नीचे डाला फिर खींच कर कुछ दूर ले गया
प्रेम ने बताया कि कुत्ते ने पहले उनकी बेटी को झूले से नीचे गिराया। फिर अपने मुंह से खींच कर कुछ दूर ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पड़ोसी आए। सभी लोग बच्ची को कुत्ते से बचाने लगे। लेकिन कुत्ते ने नहीं छोड़ा और बच्ची को अपने मुंह से पटकने लगा। इस दौरान बच्ची रोती हुई मदद मांग रही थी। इसके बाद कुत्ते को किसी ने डंडा मारा। डंडा लगने के बाद कुत्ते ने बच्ची को छोड़ा। तब तक कुत्ता बच्ची का कान काट चुका था।
विज्ञापन

कमर की पस्ली से हड्डी का टुकड़ा लेकर कान बनाया जाएगा
प्रेम ने बताया कि उनकी बेटी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से स्वामी दयानंद अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। फिर बच्ची को सर गंगा राम अस्पताल में ले गए। यहां चार घंटे बच्ची की सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की कमर (पस्ली) से हड्डी का टुकड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद टुकड़े से कान बनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी सर्जरी होगी। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद पता चलेगा कि कान का पर्दा सही है या खराब हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें