फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पीआरडी जवान का शव कमरे में मिला, डिप्रेशन में था कुलदीप, कहता था- बेइज्जती हो जाएगी

Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जिस पिस्टल से गोली लगी, वो अवैध थी और मुंगेर की पिस्टल थी। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पिस्टल कैसे कुलदीप के पास पहुंची? इसकी जानकारी भी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद प्यारेलाल कॉलोनी में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान का शव मंगलवार रात को उसके कमरे में गोली लगी हालत में पड़ा मिला। पुलिस शुरुआती जांच में मौत का कारण गोली मारकर आत्महत्या मानकर चल रही है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


शहीद प्यारेलाल कॉलोनी में कुलदीप परिवार संग रहता था। उसकी पत्नी और आठ माह की एक बच्ची है। वह पीआरडी जवान के पद पर नोएडा सेक्टर-58 में तैनात था। उसके पिता भी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे गया था। इसी दौरान कुलदीप ने अवैध असलाह से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। साहिबाबाद सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना देते हुए कमरे का गेट सरिये से खोला था। घर पर पिता के अलावा चाचा, पत्नी, छोटा भाई था। फोरेंसिंक टीम घटना स्थल से तथ्य जुटा रही है। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिप्रेशन में था कुलदीप, कहता था बेइज्जती हो जाएगी
पुलिस के मुताबिक कुलदीप ने किसी से कर्जा ले रखा था। इसके चलते वह तनाव में रहता था। इसी के चलते शराब आदि का भी सेवन करने लगा था। परिजनों के पूछने पर बेइज्जती होने की बात कहता रहता था। वर्तमान में वह डिप्रेशन से भी चला गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें