फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 130 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 130 करोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों की हालत सुधारने पर 130 करोड़ खर्च होंगे। पांचों जोन के औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद नगर निगम ने एस्टिमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही बजट के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के पांचों जोन में दस से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों की करीब 100 किलोमीटर सड़कें या तो टूट चुकी हैं या फिर गड्ढों से अटी पड़ी हैं। बारिश के दिनों में फैक्टरियों तक माल पहुंचना भारी हो जाता है। अक्सर ट्रकें इन्हीं गड्ढों में फंस जाती हैं। टूटी सड़कों से निजात दिलाने के लिए उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठा चुके हैं। यह मुद्दा सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तक लोगों ने पहुंचाया था। गाजियाबाद इंडस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि सभी क्षेत्रों से हर साल करीब 40 करोड़ का टैक्स नगर निगम को जाता है। उद्यमियों की समस्या का संज्ञान लेकर मंत्री ने डीएम और नगर आयुक्त को समाधान करने के लिए निर्देश दिया था। नगर आयुक्त के आदेश पर निगम की निर्माण विभाग की टीम से सभी औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कराया गया। टीम ने भौतिक निरीक्षण के बाद निर्माण पर 130 करोड़ के खर्च का एस्टिमेट तैयार किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि सर्वे के बाद एस्टिमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही बजट के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
इन औद्योगिक क्षेत्रों की टूटी हैं सड़कें
साइट फोर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र
साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र
बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र
राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र
मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र
अर्थला औद्योगिक क्षेत्र
पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र
ज्ञानी बार्डर औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें