फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की पांचों अदालतें खाली, 450 मामलों में मिल रही है तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की पांचों अदालतें खाली, 450 मामलों में मिल रही है तारीख
विज्ञापन

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए संचालित सीबीआई की सभी पांच अदालतें रिक्त चल रही हैं। इस कारण से 450 महत्वपूर्ण मामलों में संबद्ध अदालतों से सिर्फ तारीख पर तारीख लग रही है। इस कारण से सीबीआई, वादी और प्रतिवादी सभी परेशान होते हैं। सभी अदालतों के पीठासीन अधिकारी चार जुलाई को अपना चार्ज छोड़ने के बाद नये स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, रामपुर, बुलंदशहर, हापुड़ सहित अन्य जिलों के मामले लंबित हैं। कई पूर्व अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामले में अदालत में मुकदमा चल रहा है। अब सभी मामलों में सिर्फ तारीख मिल रही है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार अभी दो से तीन महीने तक न्यायाधीशों की नियुक्ति होने में समय लग सकता है, क्योंकि सीबीआई अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट उनकी पूरी जानकारी करने के बाद शासन को लिस्ट भेजता है। वहां से अनुमति मिलने के बाद हाईकोर्ट नियुक्ति का आदेश जारी करता है।
विज्ञापन

इन न्यायाधीशों का हुआ तबादला
सीबीआई अदालत मुख्य - राकेश कुमार का तबादला बरेली
सीबीआई अदालत प्रथम - रविंद्र गुप्ता - मुख्य कानूनी सलाहकार प्राधिकरण नोएडा
सीबीआई अदालत द्वितीय - मानवर्धन - प्रयागराज अपर सत्र न्यायाधीश
सीबीआई अदालत तृतीय - रेखा अग्निहोत्री - परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश लखीमपुर
सीबीआई न्यायिक मजिस्ट्रेट - शिवांक सिंह - न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़
इन महत्वपूर्ण मामलों में मिल रही है तारीख
पूरे प्रदेश में हुआ राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाला
इस घोटाले में पूरे प्रदेश में एक हजार से अधिक रिपोर्ट सीबीआई ने दर्ज की है। इसमें दो स्वास्थ्य मंत्री, कई पूर्व विधायक, आईएएस अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी आरोपी हैं। इसमें गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक के आरोपी पेशी पर आते हैं।
नोएडा प्राधिकरण अंडर ग्राउंड केबल घोटाला
नोएडा प्राधिकरण में करोड़ों रुपये का अंडर ग्राउंड केबल डालने में घोटाला हुआ था। सीबीआई ने प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह सहित प्राधिकरण के 11 पूर्व अधिकारी और कर्मचारी सहित तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियां आरोपी हैं।
सारा सिंह मौत प्रकरण
पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे पूर्व विधायक अमनमणि पर हत्या पत्नी सारा सिंह पर हत्या का आरोप है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
गाजियाबाद नजारत पीएफ घोटाला
गाजियाबाद के नजारत विभाग में हुए भविष्य निधि (पीएफ) घोटाले में कई वर्तमान और पूर्व न्यायाधीश आरोपी हैं। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रति सोमवार नियमित सुनवाई हो रही थी, मामला लंबित होने से सोमवार और बुधवार दो दिन सुनवाई तय की गई थी। अब इसमें भी सिर्फ तारीख लग रही है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप में मच्छरदानी घोटाला
रामपुर सीआरपीएफ कैंप में मच्छरदानी घोटाले में तत्कालीन डीआईजी सहित तीन के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में भी सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन अब तारीख-तारीख लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें