फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के नाले की दीवार गिरने पर निगम के दो इंजीनियर, ठेकेदार को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ के नाले की दीवार गिरने पर निगम के दो इंजीनियर, ठेकेदार को नोटिस जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार में एक करोड़ की लागत से बने नाले की दीवार तीन दिन में ही गिर जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने क्षेत्र के अवर अभियंता, सहायक अभियंता, कंस्ट्रक्शन फर्म और न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया है। उन्होंने तीन दिन में जवाब तलब किया है। नाले की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में खामी मिली तो कंस्ट्रक्शन फर्म पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

21 मार्च को इसी नाले के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई की वजह से न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने नाला निर्माण शुरू कराया तो अब तीन दिन बाद ही आरसीसी नाले की दीवार गिर जाने से यह फिर चर्चाओं में आ गया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता फरीद जैदी ने बताया कि क्षेत्रीय अवर अभियंता गणेशी लाल, सहायक अभियंता श्याम सिंह, नाला बनाने वाली फर्म नार्थ इंडिया और न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। उनका कहना है कि दोनों इंजीनियरों और ठेकेदार से जवाब तलब किया गया है, वहीं स्कूल प्रबंधन को नाले के पास खोदाई करने की वजह से नोटिस दिया गया है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया नाले की दीवार के बगल में खोदाई करने की वजह से उसमें बारिश का पानी जमा हो गया था, जो दीवार गिरने का कारण बना। अधिशासी अभियंता का कहना है कि चारों का जवाब आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें