फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का खतरा बढ़ा, सात दिनों में 15 स्थानों पर मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का खतरा बढ़ा, सात दिनों में 15 स्थानों पर मिला लार्वा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरसात के बाद सबसे अधिक डेंगू का खतरा है। इसके लिए संक्रामक रोग विभाग ने दो महीने पहले से ही सर्वे अभियान शुरू कर दिया था लेकिन बरसात के बाद अब डेंगू के लार्वा मिलने शुरू हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में 15 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया है। इसमें गोविंदपुरम, पुलिस लाइंस सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
इस बार डेंगू ब्रीडिंग रोकने के लिए और डेंगू से बचाव के लिए दो तीन महीने से लार्वा चेकिंग अभियान चल रहा है लेकिन तीन चार दिन से डेंगू का लार्वा मिला है। इसमें विजय नगर, प्रताप विहार वसुंधरा, लोनी, कौशांबी सहित 15 स्थान शामिल हैं। जहां-जहां से डेंगू ब्रीडिंग मिली है, वहां जलजमाव ना होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि इन जगहों पर ब्रीडिंग को नष्ट कर दिया गया है। अधिकतर जगहों पर गमलों में और खाली बर्तनों में बरसात का पानी भरा था, उनमें ब्रीडिंग पाई गई है। विभाग की टीम जल्द ही दोबारा इन स्थानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद करेगा संयुक्त ब्रीडिंग चेकिंग
पोस्ट मानसून सत्र के लिए भारत सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है, जिसमें बार्डर एरिया में संयुक्त अभियान चलाए जाने के अलावा सर्वे और कार्य योजना तैयार करने के निर्देश हैं। इसके लिए दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद की संयुक्त टीम 28 जुलाई से 30 जुलाई तक संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे करेगी और बचाव के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।
सात महीने में लिए 200 सैंपल
पिछले वर्ष कुल 1236 डेंगू के केस मिले थे। इस बार जनवरी से लेकर अभी तक लगभग 200 संदिग्ध डेंगू के मरीजों के सैंपल पहुंचे हैं लेकिन अभी तक किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। इसमें निजी अस्पतालों से भी सैंपल आ रहे हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों के नाम
लोनी के मेवला भट्टी, अगरौला, मीरपुर, नवादा, अलीपुर, खानपान, मंडोला, डासना में मानकी, जलालाबाद, इकला, इनायतपुर, नगला, अटौर, भोजपुर में मोहनपुर और मथुरापुर, मुरादनगर में डिडौली, मनौली, भदौली, सुराना, विजयनगर में क्रासिंग रिपब्लिक, भीमनगर, प्रताप विहार, मिर्जापुर, वसंधुरा जोन इंदिरापुरम , वैशाली और कौशांबी, सिटी जोन में राजनगर एक्सटेंशन, नेहरूनगर, कृष्णानगर, नेहरूनगर, मोहननगर जोन में अर्थला, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, राजेंद्रनगर और कविनगर जोन में हरसांव, गोविंदपुरम ब्लॉक, शास्त्रीनगर और संजयनगर आदि क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें