फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की दुकान पर अब बनवा सकेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकान पर अब बनवा सकेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरकारी राशन की दुकानों पर कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा के लिए प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। अब राशन के साथ लोग यहां आय, जाति और आधार कार्ड बनवा सकेंगे। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ कोटेदारों की बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा ने कोटेदारों को यह जानकारी दी। जिले में 558 सरकारी राशन की दुकानें हैं। डॉ. सीमा ने बताया कि कोटेदारों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मिलने वाला लाभांश 70 से 90 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सीएससी के लिए एनआईसी कोटेदारों को लाइसेंस जारी करेगा। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार द्वारा तय शुल्क में ही कोटेदारों को आधार कार्ड, आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें