फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : आनंद विहार में मेट्रो से जुड़ेगा रैपिड रेल स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहूलियत : आनंद विहार में मेट्रो से जुड़ेगा रैपिड रेल स्टेशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर स्थित आनंद विहार रैपिड रेल स्टेशन मेट्रो स्टेशन से जुड़ेेगा। रैपिड रेल स्टेशन की मेट्रो लाइन से केवल 50 मीटर की दूरी होगी। मेट्रो स्टेशन तक सीधे पहुंचने के लिए रैपिड स्टेशन के अंदर दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों को हासिल होगी। आनंद विहार पर रैपिड रेल का भूमिगत प्लेटफार्म अब 15 की जगह आठ मीटर की गहराई पर होगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने आनंद विहार रैपिड स्टेशन के डिजाइन में तब्दीली की है।
आनंद विहार रैपिड रेल स्टेशन 297 मीटर लंबा व 35 मीटर चौड़ा होगा। स्टेशन का प्लेटफार्म अब भूतल से केवल एक स्तर नीचे होने से यात्रियों को आवाजाही में सहूलियत होगी। पहले रैपिड स्टेशन को जमीन से 15 मीटर नीचे बनाने की योजना था लेकिन मेट्रो स्टेशन की मुख्य नींव निर्माण में आड़े आने से एनसीआरटीसी को डिजाइन पर नए सिरे से काम करना पड़ा। ऐसे में डिजाइन में तब्दीली करने हुए रैपिड स्टेशन को अंडरग्राउंड की जगह भूतल पर बनाने और प्लेटफार्म की गहराई 15 मीटर की जगह आठ मीटर कर दी गई है।
विज्ञापन

मेट्रो बेसमेंट के ठीक नीचे होगा रैपिड स्टेशन
एनसीआरटीसी की ओर से डिजाइन में तब्दीली के बाद रैपिड स्टेशन आनंद विहार में मौजूदा मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट के ठीक नीचे होगा। नए डिजाइन को बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुफीद बनाया गया है। ऐसे में रैपिड स्टेशन से मेट्रो और मेट्रो से रैपिड रेल पकड़ना यात्रियों के लिए बेहद आसान होगा।
पर्याप्त लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा
आनंद विहार रैपिड स्टेशन से यात्रियों की सहूलियत के लिए पर्याप्त लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा प्रदान की गई है। रैपिड स्टेशन पर तीन लिफ्ट होंगी। एक लिफ्ट प्लेटफार्म पर और दो लिफ्ट मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए होंगी। पांच एस्केलेटर में तीन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और दो मेट्रो को जोड़ने के लिए होंगे। स्टेशन से निकलने के लिए दो प्रवेश व निकास द्वार होंगे।
विज्ञापन

सुरंग का तेज गति से जारी है निर्माण
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि आनंद विहार स्टेशन की साइट पर टनल बोरिंग मशीन सुदर्शन की मदद से साहिबाबाद और दिल्ली दोनों ओर काम जारी है। यहां आने जाने के लिए चार टनल का निर्माण किया जाएगा।
आनंद विहार रैपिड स्टेशन से बाकी यातायात की दूरी
- मेट्रो की ब्लू और गुलाबी लाइन से 50 मीटर की दूरी
- स्वामी विवेकानंद आनंद विहार बस टर्मिनल से 150 मीटर की दूरी
- अंतरराज्यीय बस टर्मिनल डीटीसी से 150 मीटर की दूरी
- आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी
- कौशांबी अंतरराज्यीय बस स्टैंड से 100 मीटर की दूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें