फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में सबसे अधिक 52 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम में सबसे अधिक 52 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक महीने तक कोरोना संक्रमण कम होने के बाद फिर से धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। इस बार भी इंदिरापुरम क्षेत्र में सबसे अधिक 52 संक्रमित मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर कौशांबी 16 और तीसरे स्थान पर नेहरूनगर में आठ सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा विजयनगर, साहिबाबाद, क्रॉसिंग रिपब्लिक, वसुंधरा में पांच-पांच सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 134 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 24 घंटे में 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इलाज के बाद 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दो दिन पहले भी 24 घंटे में 28 नए संक्रमितमिले थे। जिला सर्विलासं अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 28 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 12 वर्ष से कम आयु के दो बच्चे हैं लेकिन संक्रमित हुए किसी भी मरीज में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। सभी को सामान्य बुखार या गले में खराश की शिकायत है। संक्रमित बच्चों में भी किसी तरह के गंभीर लक्षण नहीं है। किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जो पांच मरीज भर्ती हैं, वह किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुए थे। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में संक्रमण फैलने की आशंका है इसलिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें