फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री समेत 10 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री समेत 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप सहित 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद छह लोग स्वस्थ हुए हैं। मंत्री लखनऊ में आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीम ने संजयनगर स्थित राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच कर परिजन समेत आठ लोगों के नमूने लिए हैं। सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बुधवार को आएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से जिला स्वास्थ्य विभाग को स्वतंत्र राज्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी गई। जिसके बाद उनके घर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम कोरोना जांच के लिए भेजी गई। इसके अलावा 24 घंटे में 3424 लोगों की कोरोना जांच में दो बुजुर्ग समेत 10 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत हो गई है। मार्च 2020 से लेकर अब तक जिले में 86678 संक्रमित हुए हैं। वर्तमान में कुल सक्रिय केस 69 हैं। जून में अब तक 21969 लोगों की जांच करने पर 74 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें