फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 दिनों में इंदिरापुरम में मिले 460 मरीज, जिले में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
39 दिनों में इंदिरापुरम में मिले 460 मरीज, जिले में सबसे ज्यादा
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिछले 39 दिनों में इंदिरापुरम में कोरोना के 460 मरीज मिल चुके हैं। इस दौरान जिले के किसी इलाके में मिलने वाले यह सबसे अधिक मरीज हैं। दूसरे नंबर पर वसुंधरा है। यहां 245 मरीज मिले हैं। वैशाली में 152 संक्रमित मिले हैं। उधर, 82 दिन के बाद सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 130 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके पहले 16 फरवरी को 132 लोग एक साथ डिस्चार्ज हुए थे। 24 घंटे में 4339 लोगों की जांच में सात छात्र समेत 40 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय जिले में 285 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
सोमवार को जारी कोविड रिपोर्ट के अनुसार 8 से 12 आयु वर्ग के 4, 13 से 20 वर्ष के 4, 21 से 40 वर्ष के 12, 41 से 60 साल की आयु वाले 15 और 5 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हुए हैं। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। रिकवरी रेट घटकर 99.01 फ ीसदी पर पहुंच गया था। सोमवार को रिकवरी रेट 99.12 फ ीसदी रहा।
विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा आवागमन वालों में अधिक संक्रमित
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि ट्रांस हिंडन यानि इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और साहिबाबाद के अधिकांश लोगों का आवागमन दिल्ली और नोएडा होता है। उन क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या अधिक है। इस समय लोग मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन में लापरवाही करते हैं, इसलिए संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इन क्षेत्रों में रहने वालों में जागरूकता अधिक है और सर्दी-जुकाम बुखार होने पर जांच करा लेते हैं। इस बार गंभीर लक्षण नहीं होने से लोग जांच भी नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं हैं इस बार गंभीर लक्षण
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि इस बार कोरोना गंभीर नहीं है, लोगों को हल्की खांसी व जुकाम की शिकायत सामने आ रही हैं। कई मरीजों में कोई लक्षण भी नहीं है। जिससे मरीज होम आइसोलेशन में ही रहकर उपचार ले रहे है।
अप्रैल और मई में क्षेत्रवार संक्रमित मरीजों की स्थिति
इंदिरापुरम - 460
वसुंधरा - 245
वैशाली - 152
विजय नगर 85
साहिबाबाद 72
शास्त्रीनगर 63
सादिक नगर 42
राजनगर 29
लोनी 22
डासना 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें