फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी नजदीक आते ही पासपोर्ट के लिए 15 दिन की वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी नजदीक आते ही पासपोर्ट के लिए 15 दिन की वेटिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। गर्मी की छुट्टियां नजदीक आते दो साल बाद लोगों ने विदेश यात्रा का प्लान बनाया हुआ है। ऐसे में पासपोर्ट आवेदन की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सामान्य के साथ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में तो वेटिंग जून तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद (आरपीओ) से संबद्ध पासपोर्ट सेवा केंद्र कौशांबी में आम दिनों में प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1200 लोगों को बुलाया जाता है। आवेदन की अधिक संख्या देखते हुए 1500 लोगों को बुलाया जा रहा है।
दूसरी ओर हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में एक दिन में प्रक्रिया पूरी करने के लिए 200 लोगों को बुलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में आवेदन करने वालों को मई के दूसरे सप्ताह का समय मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल आवेदकों की है। जहां अधिक फीस जमा करने के बावजूद पासपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दबाव इस वक्त कौशांबी स्थित पीएसके में देखने को मिल रहा है। आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए 200 से 300 तक की वृद्धि की गई है। इसके बावजूद वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। मई के मध्य में स्कूलों की छुट्टियां प्रस्तावित हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के कारण बीती दो साल में लोग विदेश यात्रा पर नहीं जा सके थे। पासपोर्ट आवेदक हेमंत कुमार का कहना है कि विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट आवेदन किया है, लेकिन प्रक्रिया पूरी करने केलिए 15 दिन बाद बुलाया गया है।
विज्ञापन

आगरा व नोएडा पीओ पीएसके पर आवेद बढ़कर 50
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े 11 में से दो जनपदों के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) में पासपोर्ट आवेदन की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 की गई है। इनमें आगरा और नोएडा के पीओ पीएसके शामिल हैं। बाकी मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, वृंदावन, अछनेरा, हाथरस के पीओ पीएसके में प्रतिदिन 40-40 आवेदन ही लिए जा रहे हैं। पीओ पीएसके में सीमित संख्या को देखते हुए लोग गाजियाबाद के कौशांबी पीएसके में आवेदन कर रहे हैं। इस कारण भी वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कोविड दिशानिर्देशों का कराया जा रहा पालन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा का कहना है कि आवेदन की बढ़ी संख्या के कारण फिलहाल वेटिंग देखने को मिल रही है। मई के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए मास्क, थर्मल स्कैनिंग के साथ सैनिटाइजेशन के बाद प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें