फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर के कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी के लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शनिवार को कविनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सोसायटी निवासियों ने बताया कि 11 अप्रैल को उनकी सोसायटी की बिजली रात को काट दी गई। आधे घंटे तक जब बिजली नहीं आई तो लोग बिल्डर के पावर हाउस गए और कर्मी से बिजली काटने का कारण पूछा। इस पर कर्मी ने अभद्रता की और कहा कि मुझे जो ऊपर से आदेश मिला है वही कर रहा हूं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। दूसरे दिन बिल्डर की ओर से सोसायटी के लोगों के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर चौकी में तहरीर दी गई। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो शनिवार को सोसायटी की ओर से कविनगर थाने में तहरीर दी गई है। बिल्डर ने आंशिक रूप से सोसायटी को हैंडओवर कर दिया है। बिजली आपूर्ति बिल्डर के पास ही है। अक्सर सोसायटी में लाइट काट दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें